इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी में ईरान के राजदूत ने कहा है कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बोको हराम संगठन के लगभग 90 प्रतिशत सदस्य ग़ैर मुस्लिम हैं।
हमीद रज़ा देहक़ानी ने कहा कि सऊदी अरब से शिक्षा प्राप्त मुहम्मद यूसुफ़ ने नाइजीरिया में वर्ष 2002 में बोको हराम नामक संगठन की नींव डाली थी। इस गुट को जेहाद करने के उद्देश्य से बनाया गया था। बोको हराम का अर्थ होता है पश्चिमी शिक्षा ग्रहण न करने की अनिवार्यता।
इस संगठन का मानना है कि लोगों को पश्चिमी शिक्षा प्राप्त नहीं करनी चाहिए। वर्ष 2009 में मुहम्मद यूसुफ़ की मृत्यु के पश्चात अबूबक्र शकाओ बोको हराम संगठन का प्रमुख बना। हमीद रज़ा देहक़ानी ने बताया कि यद्यपि बोको हराम संगठन के नेता तो मुसलमान हैं किंतु इसके अधिकांश सदस्य ग़ैर मुसल्मि हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बोको हराम नामक आतंकवादी संगठन के 90 प्रतिशत से अधिक सदस्य ग़ैर मुस्लिम हैं।
19 मई 2014 - 19:18
समाचार कोड: 609854

इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी में ईरान के राजदूत ने कहा है कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बोको हराम संगठन के लगभग 90 प्रतिशत सदस्य ग़ैर मुस्लिम हैं।